
Walk-in interview: जिला उत्तर बस्तर, कांकेर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए विभिन्न रिक्त पदों (अस्थायी आधार) पर भर्ती हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया गया है। निर्धारित योग्यता रखने वाले योग्य उम्मीदवार वॉक-इन-इंटरव्यू में भाग लेने के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। रिक्तियां एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कांकेर, नरहरपुर, भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल और अंतागढ़ में हैं। केवल नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के हित में सूचना के उद्देश्य से आवश्यक विवरण संक्षेप में नीचे दिए गए हैं –
Walk-in interview हेतु संक्षिप्त विवरण:
पद नाम | रिक्त पद | आयु सीमा | शैक्षणिक योग्यता | अनुभव |
कंप्यूटर अनुदेशक | 05 | 18 से 35 वर्ष | कंप्यूटर विज्ञान/आईटी में बी.ई/बी.टेक/बी.एससी/एम.एससी या बीसीए/एमसीए | 2 वर्ष का कार्य अनुभव |
संगीत शिक्षक | 05 | 18 से 35 वर्ष | 50% अंकों के साथ संगीत में स्नातक की डिग्री | 2 वर्ष का कार्य अनुभव |
खेलकूद प्रशिक्षक(पी.टी.आई) | 05 | 18 से 35 वर्ष | 50% अंकों के साथ शारीरिक शिक्षा में स्नातक की डिग्री | 2 वर्ष का कार्य अनुभव |
स्टाफ नर्स | 05 | 18 से 35 वर्ष | बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग/बीएससी नर्सिंग/पोस्ट बीएससी नर्सिंग | 2 वर्ष का कार्य अनुभव |
Walk In Interview में आवेदन के लिए महत्वपूर्ण जानकारी:
इच्छुक और योग्य उम्मीदवारो को Walk in interview में भाग लेने के लिए आधिकारिक रूप से प्रकाशित विज्ञापन के साथ संलग्न फॉर्म (नीचे दिए गए लिंक/पीडीएफ फाइल देखें) भरकर भरे हुए आबेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता, जाती, निवास आदि से संबंधित प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित(Self Attested) प्रति संलग्न करके दिनांक 17/08/2023 को चल साक्षात्कार के स्थान पर उपस्थित होकर आबेदन प्रस्तुत करनी होगी।
Walk In Interview का दिनांक : 17/08/2023
पंजीकरण करने का समय : प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
Walk In Interview का स्थान: शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कांकेर
ऊपर दी गई जानकारी संक्षेप में प्रस्तुत की गयी है । आवेदन करने से पहले, कृपया आधिकारिक तौर पर प्रकाशित विज्ञापन(नीचे दिए गए लिंक/पीडीएफ फाइल) देखें
आधिकारिक विज्ञापन देखने के लिए – यहाँ क्लिक करें
अधिक सरकारी नौकरी खोजने के लिए – यहाँ क्लिक करें
सिर्फ छत्तीसगढ़ के सरकारी नौकरी खोजने के लिए – यहाँ क्लिक करें