केंद्रीय विद्यालय दुर्ग में संविदा शिक्षक पदों में भर्ती | KV DURG VACANCY 2023

दोस्तों के साथ शेयर करें
केंद्रीय विद्यालय दुर्ग में संविदा शिक्षक पदों में भर्ती

केंद्रीय विद्यालय दुर्ग में संविदा शिक्षक पदों में भर्ती: केंद्रीय विद्यालय दुर्ग में सत्र 2023-24 के लिए अंशकालीन अनुबंध के आधार पर शिक्षकों की चयन हेतु योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित कर रहा है,  नियमित – अध्यापको के अवकाश पर रहने / रिक्त पद होने की स्थिति में आवश्यकतानुसार उनकी सेवाएं ली जाएगी। केवल नौकरी चाहने बालो के हित में सूचना के उद्देश्य से आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण संक्षेप में नीचे दिए गए हैं –

केंद्रीय विद्यालय दुर्ग में संविदा शिक्षक पदों में भर्ती हेतु रिक्त पद का विवरण:

केंद्रीय विद्यालय दुर्ग में संविदा शिक्षक पदों में भर्ती | KV DURG VACANCY 2023

केंद्रीय विद्यालय दुर्ग में संविदा शिक्षक पदों में भर्ती हेतु आवेदन प्रक्रिया:

साक्षात्कार हेतु इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आवदेन पत्र (नीचे दिए गए लिंक/पीडीएफ फाइल देखें) विद्यालय की वेब साईट से डाउनलोड करके व पूर्णतया भरकर अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों एवं छायाप्रति तथा एक पासपोर्ट फोटो के साथ विद्यालय में प्रातः 9:00 से 11:00 बजे तक पंजीयन करा सकते है। ईमेल के माध्यम से फॉर्म स्वीकार नहीं किये जायेंगे, साक्षात्कार हेतु कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। साक्षात्कार का आयोजन विद्यालय परिसर में दिनांक 12.07.2023 (बुधवार) को किया जाएगा।

महत्वपूर्ण नोट-

  • पंजीयन केंद्रीय विद्यालय दुर्ग में प्रातः 9:00 से 11:00 बजे तक किया जायेगा।
  • अलग अलग पद हेतु अलग-अलग पंजीयन कराना होगा।
  • सभी पदों के लिए कंप्यूटर में व्यावहारिक ज्ञान आवश्यक है।
  • हिंदी एवं अंग्रेज़ी भाषा में अध्यापन की दक्षता होनी चाहिए। 
  • स्नातक पदों के लिए सी. टी. ई. टी पास अभ्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • साक्षात्कार के समय शैक्षणिक योग्यताओं के मूल प्रमाण पत्रों के साथ एक सेट छायाप्रति एवं फोटो व फोटो पहचान पत्र की मूल व छायाप्रति अवश्य लाएँ
  • साक्षात्कार हेतु कोई यात्रा एवं दैनिक भत्ता देय नहीं होगा ।
  • उपरोक्त पदों हेतु अभ्याथियों की आयु सीमा 18 से 65 वर्ष होगी।
  • नियुक्ति एवं सेवा विद्यालय की आवश्यकतानुसार होगी। साक्षात्कार को अंतिम चयन ना समझा जाए। 
  • अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि संबंधित जानकारी एवं सूचनाओं हेतु विद्यालय की वेबसाइट https://durg.kvs.ac.in का निरंतर अवलोकन करें।

ऊपर दी गई जानकारी को संक्षेप में प्रस्तुत की गयी है । आवेदन करने से पहले, कृपया आधिकारिक तौर पर प्रकाशित विज्ञापन देखें (नीचे दिए गए लिंक देखें)।

आधिकारिक विज्ञापन देखने के लिए – यहाँ क्लिक करें

विद्यालय की वेबसाइट – यहाँ क्लिक करें

अधिक सरकारी नौकरी खोजने के लिए – यहाँ क्लिक करें


Leave a Comment