करेंट अफेयर्स जून 2023

दोस्तों के साथ शेयर करें
करेंट अफेयर्स जून 2023

करेंट अफेयर्स जून 2023: एसएससी, यूपीएससी, रेलवे और बैंकिंग करंट अफेयर्स सहित प्रत्येक सरकारी प्रवेश परीक्षा में करंट अफेयर्स शामिल होते हैं। जो उम्मीदवार 2023 परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें इस अनुभाग के लिए अच्छी तैयारी करनी चाहिए। 2023 विभिन्न राज्य सरकारी नौकरियों की परीक्षा और यूपीएससी, एसएससी, आईएएस, रेलवे आरआरबी, यूपीपीएससी, यूकेपीएससी, टीएनपीएससी, एमपीपीएससी, एसबीआई क्लर्क, एसबीआई पीओ, आईबीपीएस पीओ क्लर्क, आरबीआई, आरआरबी, पीएसयू करंट अफेयर्स परीक्षा का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है।

करेंट अफेयर्स जून 2023

  1. हाल ही में फूटा मेयोन ज्वालामुखी (Mayon Volcano) फिलीपींस में स्थित है।
  2. गुजरात का पहला जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन अहमदाबाद में आयोजित किया गया था।
  3. भारतीय रिजर्व बैंक ने इनसाइट्स (Insights) नामक एक डैशबोर्ड लॉन्च किया है
  4. मिस वर्ल्ड 2023 का आयोजन भारत के गोवा में होगा।
  5. मैनचेस्टर सिटी ने इंटर मिलान को हराकर यूईएफए चैंपियंस लीग का खिताब जीता।
  6. कर्नाटक ने शक्ति योजना के तहत महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा की घोषणा की।
  7. तमिलनाडु के वन्यजीव कार्यकर्ता जगदीश बाकन ने यूनेस्को का मिशेल बैटिस पुरस्कार 2023 पुरस्कार (UNESCO’s Michel Batisse Award 2023) जीता है।
  8. कोलकाता बिम्सटेक (BIMSTEC Expo) एक्सपो की मेजबानी करेगा।
  9. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने उड़ीसा तट से अग्नि प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया 07 june 2023।
  10. डिजिटल पेमेंट के मामले में भारत दुनिया में पहले स्थान पर है।
  11. भारत में चौथा सबसे बड़ा निवेशक संयुक्त अरब अमीरात है।
  12. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के महानिदेशक के रूप में सुबोध कुमार सिंह ने कार्यभार संभाला।
  13. अमित अग्रवाल को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण का सीईओ नियुक्त किया गया है।
  14. चीन अंतरिक्ष में ब्लड टीम सेल बनाने वाला पहला देश है।
  15. नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में पहले राष्ट्रीय प्रशिक्षण कॉन्क्लेव (National Training Conclave) का उद्घाटन करेंगे.
  16. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीत ली है.
  17. सुधांशु पंथ को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव नियुक्त किया गया।
  18. चंचल कुमार को भारत का नया विमानन सचिव नियुक्त किया गया है।
  19. Raja Parva I कृषि उत्सव ओडिशा में आयोजित हुआ।
  20. भारत के पहले मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर प्रोफाइल पर 25 मिलियन फॉलोअर्स पूरे किए।
  21. भारत की पहली सीएनजी संचालित टॉय ट्रेन राजस्थान में लॉन्च की गई।
  22. पहला जनजातीय खेल महोत्सव ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित किया गया था।
  23. बाल अधिकार अधिवक्ता ललिता नटराजन ने 2023 इकबाल मसीह पुरस्कार (2023 Iqbal Masih Award) जीता।
  24. वर्ल्ड कप वॉच चैंपियनशिप 2023 भारत के चेन्नई में शुरू हो गई है।
  25. मई 2023 के लिए पुरुष वर्ग में आईसीसी प्लेयर ऑफ द ईयर आयरलैंड के क्रिकेटर हैरी ट्रैक्टर हैं।
  26. भारत ने मालदीव के साथ उत्तराखंड के चौबटिया में एकुवेरिन सैन्य अभ्यास (Ekuverin military exercise) शुरू किया।
  27. संयुक्त राष्ट्र और 100 से अधिक देश हर साल 20 जून को विश्व शरणार्थी दिवस मनाते हैं।
  28. जुलाई में अमेरिका यूनेस्को में शामिल हो रहा है।
  29. दुबई पहली महिला कबड्डी लीग की मेजबानी करेगा।
  30. केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडे ने उत्तराखंड में “दुग्ध सनाकलम साथी”(Dugdh Sanakalam Sathi) नामक ऐप लॉन्च किया।
  31. भारतीय नौसेना ने लद्दाख में “जूली लद्दाख”(Julley Ladakh) नामक एक कार्यक्रम शुरू किया।
  32. अर्चना अत्राम (Archana Atram) महाराष्ट्र में सरकारी बस की पहली महिला ड्राइवर हैं।
  33. चीन ने एक रॉकेट के जरिए 41 सैटेलाइट अंतरिक्ष में लॉन्च कर रिकॉर्ड कायम किया है.
  34. पवन ऊर्जा अपनाने में राजस्थान शीर्ष पर है।
  35. भारतीय राजदूत सतीश चंद्रा ने “ए लाइफ वेल स्पेंट” (A Life Well Spent) नामक पुस्तक लिखी।
  36. 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  37. 21 जून को विश्व संगीत दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  38. एक्स खान क्वेस्ट 2023 (Ex Khaan Quest 2023), 20 से अधिक देशों की सैन्य टीमों और पर्यवेक्षकों को शामिल करने वाला एक संयुक्त बहुराष्ट्रीय शांति अभ्यास, मंगोलिया में शुरू हो गया है।
  39. भारत ने लेबनान को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2023 जीता।
  40. वियतनामी जनरल फान वान गैंग के साथ बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घोषणा की कि आईएनएस कृपाण को जल्द ही वियतनाम पीपुल्स नेवी को हस्तांतरित कर दिया जाएगा।
  41. गोवा 37वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा।
  42. मिस्र ने मलेशिया को हराकर विश्व स्क्वैश चैम्पियनशिप (World Squash Championship) जीती।
  43. मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय योग ओलंपियाड का आयोजन किया जा रहा है।
  44. भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में सैन्य अभ्यास अग्नेयस्त्र 1(Agneyastra 1) में हिस्सा लिया.
  45. राजस्थान सरकार ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 13.48 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं.
  46. उत्तर भारत के पहले स्किन बैंक का उद्घाटन नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में किया गया।
  47. वैश्विक लिंग सूचकांक 2023 में भारत 127वें स्थान पर है। आइसलैंड पहले स्थान पर है.
  48. स्वामीनाथन जानकीरमन को भारतीय रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है।
  49. उत्तर प्रदेश भारत का पहला मोटो जीपी (Moto GP) रेसिंग इवेंट आयोजित करेगा।
  50. झारखंड सरकार ने पंचायत स्तरीय दवा दुकान योजना शुरू की।
  51. स्पेसएक्स ने इंडोनेशिया में SATRIA-1 नामक संचार उपग्रह लॉन्च किया।
  52. 26 जून को, संयुक्त राष्ट्र अत्याचार के पीड़ितों के समर्थन में अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाता है, जो पहली बार 1987 में हुआ था।
  53. आईआईटी कानपुर ने क्लाउड सीडिंग परियोजना के लिए परीक्षण उड़ान का आयोजन किया।
  54. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सबसे बड़ी सभा का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड सूरत के नाम दर्ज है।
  55. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर में बलिदान स्तंभ की आधारशिला रखी.
  56. भारत की सबसे बड़ी निजी रेल कोच फैक्ट्री का उद्घाटन हैदराबाद में हुआ।
  57. उमेश कुमार को दिल्ली विद्युत नियामक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
  58. कोलकाता ने अंतर्राष्ट्रीय खेल फिल्म महोत्सव की मेजबानी की।
  59. स्टार्टअप इकोसिस्टम रैंकिंग 2023 में सिलिकॉन वैली शीर्ष पर है।
  60. असम की पहली अंडरवाटर सुरंग ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे बनाई जा रही है।
  61. ब्लू पैंसी (Blue Pansy) को जम्मू-कश्मीर की आधिकारिक तितली घोषित किया गया है।
  62. मध्य प्रदेश ने चंडीगढ़ को हराकर 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर मेन नेशनल चैंपियनशिप 2023 जीती।
  63. भारतीय वायु सेना द्वारा आयोजित रणविजय अभ्यास, Su-30 सहित लड़ाकू विमानों द्वारा दिन और रात के युद्ध संचालन के एकीकरण पर केंद्रित है।
  64. ओडिशा सरकार ने पूरी को विश्व स्तरीय विरासत शहर में बदलने के लिए 1000 करोड़ रुपये की मंजूरी दी।
  65. अंकिता खेमका ने “सिम्फनी टू जैज़” पुस्तक लिखी।
  66. भारत 2022 में एशिया में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के उच्चतम स्रोत के रूप में उभरा।
  67. भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिस्र के सर्वोच्च सम्मान “ऑर्डर ऑफ द नाइल” से सम्मानित किया गया है।
  68. रूबी सिन्हा को ब्रिक्स सीसीआई (BRICS CCI) महिला वर्टिकल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  69. केंद्रीय मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला द्वारा “नंदी” पोर्टल लॉन्च किया गया।
  70. रूपा पाई ने “द योग सुत्रास फॉर चिल्ड्रन” (The Yoga Sutras for Children) नामक पुस्तक लिखी।
  71. रजत वर्मा को डीबीएस बैंक इंडिया का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
  72. डॉ के भानुगोपाल ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन पुरस्कार जीता।

Leave a Comment